⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ
—
खंडवा//तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 60 दिवसीय “तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0” के अंतर्गत बुधवार को जिला चिकित्सालय, खंडवा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, मरीजों और उनके परिजनों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वीटी तिर्की द्वारा शपथ का वाचन किया, अस्पताल परिसर में मौजूद युवाओं स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुजीत वर्मा द्वारा तंबाकू और सिगरेट-बीड़ी के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा
कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन कानूनन अपराध है और इससे युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह 60 दिवसीय अभियान युवाओं में तंबाकू की लत को रोकने और समाज को एक स्वस्थ दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे लेकर खंडवा में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है l इस अवसर पर डॉक्टर नेहा शुक्ला, डॉ विशाल एवं डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे l

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया
अगली खबर (Next) »
शराब के अवैध विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही जारी
शराब के अवैध विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही जारी
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)