⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » Madhya pradesh » सप्ताह में चार दिन गांवों में पहुंचेंगे कृषि अधिकारी, किसानों को देंगे उपयोगी जानकारी

सप्ताह में चार दिन गांवों में पहुंचेंगे कृषि अधिकारी, किसानों को देंगे उपयोगी जानकारी

सप्ताह में चार दिन गांवों में पहुंचेंगे कृषि अधिकारी, किसानों को देंगे उपयोगी जानकारी

 

कलेक्टर की किसान संगठनों के साथ बैठक; नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और अमानक बीज विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

हरदा, 28 अक्टूबर 2026। जिले में किसानों की समस्याओं के निराकरण और कृषि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर कुमार सत्यम की अध्यक्षता में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी सहित कृषि से जुड़े विभागों के अधिकारी सप्ताह में चार दिन गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाएंगे। इस दौरान किसानों को कृषि संबंधी उपयोगी जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनी जाएंगी।

 

सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली और नहरों में पानी की व्यवस्था हो

 

कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई सीजन में किसानों को निर्धारित समय तक निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। विद्युत आपूर्ति में बाधा और मेंटेनेंस संबंधी समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए। किसानों की शिकायतों के प्रति लापरवाही बरतने वाले विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

 

सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। बैठक में नहरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य की प्रगति की जानकारी भी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को दी गई।

 

अमानक बीज बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

 

बैठक में उर्वरक की उपलब्धता और ई-टोकन के माध्यम से बुकिंग व्यवस्था की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

बीज की उपलब्धता और गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में सभी स्थानों पर बीजों के नमूने लेने की कार्रवाई की जाए। बिना लाइसेंस बीज बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अमानक बीज बेचने वाले विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करने के साथ उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।

 

किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की कि बीजों के नमूने कृषि सीजन शुरू होने से एक माह पहले लिए जाएं, ताकि अमानक पाए जाने वाले बीजों की बिक्री पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

 

मंडी परिसर में ही किसानों को किया जाए भुगतान

 

कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों द्वारा मंडी परिसर के बाहर किसानों को भुगतान किए जाने की शिकायतों पर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में मंडी परिसर के बाहर भुगतान नहीं होना चाहिए। किसानों को मंडी परिसर के अंदर ही भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

 

उद्यानिकी और पशुपालन योजनाओं का लाभ देने के निर्देश

 

बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले उन्नत कृषि मेलों का किसानों को भ्रमण कराने की मांग भी रखी। कलेक्टर ने उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। साथ ही पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए परिणाममूलक प्रयास किए जाएं।

 

कलेक्टर ने राजस्व विभाग से संबंधित किसानों के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने तथा लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में किसान संगठनों की अन्य समस्याओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

 

बैठक में ये रहे उपस्थित

 

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री योगेन्द्र सिंह भाम्बू, जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, विजय मलगाया सहित हरिशंकर सारण, राजेन्द्र बांके, कैलाश जलबड़ा, जितेन्द्र व्यास, विजय यादव, बृजमोहन राठौर एवं अन्य किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चौमहला:• अक्षय सोनी बने पटाखा व्यापार संघ अध्यक्ष
चौमहला:• अक्षय सोनी बने पटाखा व्यापार संघ अध्यक्ष
अगली खबर (Next) »
करवा चौथ की पावन अवसर पर मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने प्राचीन भगवान श्री गणेश के दर्शन कर की पूजा अर्चना।
करवा चौथ की पावन अवसर पर मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने प्राचीन भगवान श्री गणेश के दर्शन कर की पूजा अर्चना।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)