⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ खंडवा में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ खंडवा में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ खंडवा में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना

पुरानी अनाज मंडी से पुराने बस स्टैंड तक निकली यात्रा, संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने किया संबोधित।

खंडवा। लोकतंत्र बचाओ,
अराजकता हटाओ अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय खंडवा में भारतीय जनता पार्टी ने पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोला। पुरानी अनाज मंडी से शुरू हुई पदयात्रा जलेबी चौक, नगर निगम टाउन हॉल, घंटाघर और मुंबई बाजार होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंची। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने और चुनावी पराजय के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के आरोप लगाए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पदयात्रा में भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरै, मांधाता विधायक नारायण पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

**कांग्रेस ने लोकतंत्र की बात करने का नैतिक अधिकार खोया : सुरेंद्र शर्मा**

भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल किसी एक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कांग्रेस का इतिहास आपातकाल जैसे लोकतंत्र विरोधी फैसलों से भरा हुआ है। आज वही कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की दुहाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति जनजागरण का अभियान है। जनता को ऐसी राजनीति के प्रति जागरूक रहना होगा, जो देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करती है।

**आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज दे रही उपदेश : धर्मेंद्र सिंह लोधी**

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर सवाल उठाने से पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। जिस पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए देश में आपातकाल लगाया और नागरिकों के अधिकारों को कुचलने का काम किया, वह आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी हितैषी बनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है।

**चुनाव में हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : ज्ञानेश्वर पाटिल**

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है। चुनाव में हार और जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन कांग्रेस अपनी पराजय स्वीकार करने के बजाय कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए जरूरी है। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय जनता के बीच जाकर अपने काम और नीतियों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

**लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता को जागरूक करना हमारा उद्देश्य : राजपाल सिंह तोमर**

भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खंडवा में निकली पदयात्रा में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता ने अभियान के प्रति उत्साह को दर्शाया है। लोकतंत्र का सम्मान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

**शहर के प्रमुख मार्गों से निकली पदयात्रा**

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सात विषयों को लेकर कार्यक्रम चल रहे हैं मुख्य रूप से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा सभी जिला मुख्यालय पर निकाली जा रही है, जिला मुख्यालय खंडवा में भी लोकतंत्र बचाओ अराजकता पदयात्रा पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर जलेबी चौक, नगर निगम टाउन हॉल, घंटाघर और मुंबई बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंची। जहां जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया मार्ग में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन और लोकतंत्र की मजबूती के नारे लगाए। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस की नीतियों और विपक्ष की राजनीति के खिलाफ अपना पक्ष जनता के सामने रखा। आयोजित कार्यक्रम एवं पदयात्रा में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तंनवे, नारायण पटेल छाया मोरे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जिला मंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, चारुलता यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, श्रुति जैन, अनूप पटेल, विकी बावरे, धर्मेंद्र ढागोंड़े, फाजिल पटेल, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, आशीष राजपूत, भारत पटेल, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन सुधांशु जैन ने किया,

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध भंडारण के विरुद्ध की कार्यवाही
आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध भंडारण के विरुद्ध की कार्यवाही
अगली खबर (Next) »
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)