आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध भंडारण के विरुद्ध की कार्यवाही
—
खंडवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को ओंकारेश्वर के आसपास नर्मदा नदी किनारे स्थित बाघनगर एवं गणेश नगर के दुर्गम जंगलों में अवैध मदिरा निर्माण के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 85 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 4400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण कायम किए गए। कार्यवाही के दौरान जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 53 हजार रुपये है।
