⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट के प्लान को लेकर भुसावल मंडल के अधिकारियों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक की।

खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट के प्लान को लेकर भुसावल मंडल के अधिकारियों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक की।

खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट के प्लान को लेकर भुसावल मंडल के अधिकारियों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक की।

2 साल में पहले फेस का 4 मंजिला आधुनिक फ्रंट स्टेशन का काम पूरा होगा।

12 मीटर एफओबी बनेगा जिसपर लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। दादाजी की नगरी खंडवा रेलवे स्टेशन पर री डेवलपमेंट स्टेशन के सौंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है, इसमें रेल विभाग अभी टिकट बैंकिंग,रिजर्वेशन और ऑफ़िस अस्थाई शिफ्टिंग की तैयारी कर रहा है। नये स्टेशन की कार्य योजना को लेकर भुसावल मंडल से गति शक्ति यूनिट के चीफ़ प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश मीणा सीनियर डीसीएम अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी खंडवा पहुंचे यहां नर्मदा रेस्ट हाउस में अधिकारियों ने खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट का प्रेजेंटेशन दिया, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा स्टेशन का पहला फेस 90 करोड़ की लगात से बनेगा इसके पश्चात 2 अन्य फेस बनेंगे। इस मौके पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेलवे स्टेशन के विश्राम में 2 घंटे बैठकर प्रोजेक्ट को समझ रेलवे के अधिकारियों को सिंहस्थ के पूर्व इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद पाटिल ने खंडवा की पहचान ओंकारेश्वर,दादाजी धूनीवाले मंदिर की किशोर दा को डिजाइन अनुसार स्टेशन के एलिवेशन में शामिल करने सहित गुणवत्ता से काम करने की बात कही। प्रवक्ता सुनील जैैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से स्वीकृत खंडवा रेलवे स्टेशन आधुनिक रूप लेगा लगभग 346 करोड रुपए की लागत से स्टेशन पर निर्माण कार्य होना है, जिसके प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है,
इस मौके पर सांसद श्री पाटिल, एडीआरएम मुकेश मीणा,सीनियर डीसीएम अजय कुमार, एडीईएन एच ओ मीणा सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद थे। रेलवे के अधिकारियों से चर्चा के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, धर्मेंद्र बजाज , हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, चंद्रेश पचौरी, मनोज सोनी,आदि मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने खालवा में विकास कार्यों की समीक्षा की
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने खालवा में विकास कार्यों की समीक्षा की
अगली खबर (Next) »
आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध भंडारण के विरुद्ध की कार्यवाही
आबकारी विभाग ने मदिरा के अवैध भंडारण के विरुद्ध की कार्यवाही
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)