सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने खालवा में विकास कार्यों की समीक्षा की
—
खंडवा//जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा ने बुधवार को जनपद पंचायत खालवा के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में खालवा विकासखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में खालवा विकासखंड की ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्षा के बाद नदी नालों में बहते पानी को जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से रोकने के लिए बोरी बंधान संरचनाएं बनवाने के निर्देश भी दिए।
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने खालवा में निर्माणाधीन नवीन जनपद पंचायत भवन के निर्माण कार्य की प्रगति मौके पर जाकर देखी, और निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक मे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी खंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

