⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने छैगांवमाखन और खंडवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए —

खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने छैगांवमाखन और खंडवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए —

खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने छैगांवमाखन और खंडवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
—
खंडवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले और मयूरी डोंगरे की टीम द्वारा छैगांवमाखन और खंडवा शहर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा स्पॉट पर रेपिड टेस्टिंग कर नमूने लेकर जांच की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले ने बताया कि इस कार्रवाही के दौरान विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संदेहजनक खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 30 नमूने मौके पर जांच हेतु लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले ने बताया कि बुधवार को उन्होंने अम्बाजी रेस्टोरेंट इंदौर रोड खण्डवा का निरीक्षण कर मौके पर लैब की सहायता से जांच की गई एवम मावा और इमरती के नमूने जांच हेतु लिए गए। सोनुद रोड़ छैगांव माखन स्थित फर्म सतगुरु ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया तथा विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों में से तिल्ली एवम बेसन के नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को मानक परीक्षन हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो जैसे सतगुरु ट्रेडर्स छैगांव माखन से दाल, चावल, हल्दी, धनिया, मिर्च पावडर के , माँ अन्नपूर्णा किराना भंडार छैगांव माखन से अजवाइन, गुड़, सरसो, गरम मसाला, मेथी दाना के नमूने लिए गए। गरीब नवाज किराना भंडार छैगांवमाखन से खाद्य पदार्थो पिसी हुई शक्कर, मिश्री, चना दाल, ग्रेवी मसाला, काजू के नमूने लिए है। माहेश्वरी रेस्टोरेंट छैगांवमाखन से गुपचुप, मोतीचूर लड्डू, मावा पेड़ा, मावा बर्फी, जलेबी के नमूने जांच हेतु लिए गए है। भोपाल भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत आगामी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
अगली खबर (Next) »
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने खालवा में विकास कार्यों की समीक्षा की
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने खालवा में विकास कार्यों की समीक्षा की
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)