⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, संपादक

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं प्रक्रिया की दी जानकारी

डिंडौरी, 04 नवंबर 2026

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा वन अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले अधिकारों, पात्रता एवं दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी दिलाई।

शिविर में फौती नामांतरण, वन अधिकार दावों के निराकरण, नवीन दावे प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तथा वन अधिकार से संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की समस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। शिविर का उद्देश्य वनग्राम के निवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, वन अधिकार संबंधी लंबित प्रकरणों के निराकरण में सहायता करना तथा शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं वन अधिकारों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से उपवन मंडल अधिकारी शहपुरा एवं परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील राय, ग्राम पंचायत घुसिया के सरपंच भारत सिंह पट्टा, राजेश परस्ते, आनंद सिंह मालवे सहित वनग्राम पटकुही के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Mohammad sahib Dindori mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
किशोर दा की समाधि एवं स्मारक को देखकर किशोर प्रेमी होते हैं खुश, लेकिन उनके पुश्तेनी मकान को देखकर उन्हे होता है काफी दुख।
किशोर दा की समाधि एवं स्मारक को देखकर किशोर प्रेमी होते हैं खुश, लेकिन उनके पुश्तेनी मकान को देखकर उन्हे होता है काफी दुख।
अगली खबर (Next) »
खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने छैगांवमाखन और खंडवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए —
खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने छैगांवमाखन और खंडवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए —
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)