⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » किशोर दा की समाधि एवं स्मारक को देखकर किशोर प्रेमी होते हैं खुश, लेकिन उनके पुश्तेनी मकान को देखकर उन्हे होता है काफी दुख।

किशोर दा की समाधि एवं स्मारक को देखकर किशोर प्रेमी होते हैं खुश, लेकिन उनके पुश्तेनी मकान को देखकर उन्हे होता है काफी दुख।

किशोर दा की समाधि एवं स्मारक को देखकर किशोर प्रेमी होते हैं खुश, लेकिन उनके पुश्तेनी मकान को देखकर उन्हे होता है काफी दुख।

जन्मदिवस और पुण्यतिथि पर ही नहीं प्रतिदिन किशोर प्रेमी और संगीत प्रेमी पहुंचते हैं समाधि पर।

खंडवा। देश भर के किशोर और संगीत प्रेमी देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा के 4 अगस्त जन्म दिवस एवं उनकी पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को खंडवा उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर गीतों के माध्यम से पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जन्मदिवस और पुण्यतिथि के साथ ही वर्ष भर किशोर प्रेमी किशोर दा की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन करते हैं,गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं, एवं उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें याद करते हैं, लेकिन उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें काफी दुख होता है कि हमारे गुरु हमारे भगवान किशोर दा के मकान की किस तरह दुर्दशा हो रही है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की गर्व का विषय की देश के महान गायक कलाकार किशोर दा जिनके गीतों को आज भी बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग सभी गुन गुनाते हैं,उन्होंने अपने जीवन में सभी प्रकार के गीतो को गाया, उनके सम्मान में स्मृति स्वरूप किशोर प्रेमियों की मांग पर प्रदेश की सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से समाधि का निर्माण एवं उनकी यादों को सजोंने के लिए किशोर स्मारक का निर्माण भी करवाया, साथ ही आनंद नगर में किशोर दा के नाम पर किशोर नागर के साथ खंडवा में बने आटोरियम को भी किशोर दा के नाम समर्पित किया। पूरे देश से किशोर प्रेमी खंडवा आकर समाधि पर नमन कर स्मारक का भ्रमण करते हैं एवं उनके निवास पहुंचते हैं, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कोलकाता से आए किशोर प्रेमी जयदेव लहरी जो किशोर दा को अपना गुरु, भगवान मानते हैं और उनके गीतों को गाते हैं, और अन्य 10 लोग कोलकाता से खंडवा पहुंचे,और किशोर दा की समाधि पर उन्होंने नमन किया, स्मारक एवं उनके निवास को भी देखा। कोलकाता से खंडवा पहुंचे जयदेव लहरी ने कहा कि एक ऐसा गायक कलाकार जिसने गायकी में खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन किया, ऐसे कलाकार के पुश्तेनी मकान को सरकार अधिग्रहित कर एक संगीत का मंदिर बनाये, जहां बच्चे संगीत के माध्यम से आगे बढ़ सके, और किशोर दा जैसा नाम रोशन कर सके। कोलकाता से खंडवा पहुंचे किशोर प्रेमियों का प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने स्वागत अभिनंदन किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
लियो क्लब खंडवा ने दीपावली पर बच्चों के साथ बाँटी खुशियाँ, गौशाला में भी की गौसेवा।
लियो क्लब खंडवा ने दीपावली पर बच्चों के साथ बाँटी खुशियाँ, गौशाला में भी की गौसेवा।
अगली खबर (Next) »
वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
वनग्राम पटकुही में वन अधिकार एवं जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)