लियो क्लब खंडवा ने दीपावली पर बच्चों के साथ बाँटी खुशियाँ, गौशाला में भी की गौसेवा।
खंडवा। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर लियो क्लब खंडवा द्वारा केशव धाम में सेवा एवं सहयोग का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब के सदस्यों ने केशव धाम में निवासरत बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करते हुए उन्हें मिठाई, नमकीन एवं चॉकलेट वितरित कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर लियो क्लब सदस्यों ने सेवा कार्य करते हुए केशव धाम स्थित गौशाला में भी गौसेवा करते हुए गायों को सब्जी,
भाजी एवं गुड़ वितरित किया। क्लब सदस्यों ने सेवा कार्य के माध्यम से दीपावली के पर्व को जरूरतमंदों एवं बेजुबान जीवों के साथ खुशियाँ बाँटकर मनाया।
इस सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम में लियो क्लब अध्यक्ष अभिषु शर्मा, सचिव शिवम जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, पास्ट लियो अध्यक्ष सुमित परिहार, लियो अक्षय भंडारी, विनायक सोनी, अपूर्व पाध्याय, अविनाश सोने, रजत सहित अन्य लियो साथी उपस्थित रहे।
