⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » *ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान ही सही अभियान के तहत चेम्बर, लायन्स व रोटरी सदस्यों ने की स्थानीय व्यापारियों से खरीदी**

*ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान ही सही अभियान के तहत चेम्बर, लायन्स व रोटरी सदस्यों ने की स्थानीय व्यापारियों से खरीदी**

**ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान ही सही अभियान के तहत चेम्बर, लायन्स व रोटरी सदस्यों ने की स्थानीय व्यापारियों से खरीदी**

**घंटाघर पर फुटकर व्यापारियों से खरीदे दीपक, बाती, महालक्ष्मी प्रतिमा, पूजा,प्रसादी व झाड़ू**
**खण्डवा।** दीपावली के पर्व पर स्थानीय छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को प्रोत्साहित करने तथा आमजन को स्थानीय दुकानों से खरीदी करने का संदेश देने के उद्देश्य से पूर्व निमाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, लायन्स क्लब खण्डवा एवं रोटरी क्लब खण्डवा द्वारा संयुक्त रूप से *”ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान ही सही”* अभियान के अंतर्गत घंटाघर क्षेत्र में विशेष गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम में तीनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घंटाघर क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाकर दीपावली की सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों से दीपक, बाती, महालक्ष्मी की प्रतिमाएं, प्रसादी, झाड़ू सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदी की। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे दीपावली की खरीदारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बजाय अपने आसपास के स्थानीय दुकानदारों एवं फुटकर व्यापारियों से करें।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जानकारी देते हुए प्रवक्ता नारायण बाहेती एवं कमल नागपाल ने बताया कि पूर्व निमाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुनील बंसल, सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मोहन दीवान, लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव हेमलता पालीवाल एवं कोषाध्यक्ष पवन लाड़ तथा रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, सचिव संजीव मंडलोई एवं कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि स्थानीय व्यापारी हमारे समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। त्योहारों पर इन्हीं छोटे व्यापारियों की दुकानों से बाजार में रौनक आती है। हमें अपनी खरीदी के माध्यम से उनके परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना चाहिए।

चेम्बर के सचिव सन्तोष गुप्ता ने कहा कि स्थानीय फुटकर व्यापारी त्योहारों के लिए विशेष रूप से सामग्री जुटाते हैं और इसी व्यवसाय से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनसे खरीदी करना केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान और आर्थिक संबल प्रदान करना भी है।

लायन्स क्लब अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने कहा कि बाजार की रौनक ग्राहकों से होती है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि दीपावली पर अधिक से अधिक खरीदी स्थानीय दुकानदारों से ही करेंगे। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों से खरीदी गई मिठाई, वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री के पैकेट तैयार कर दीपावली पर सेवा बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए जाएंगे, ताकि उनके घरों में भी खुशियों के दीप जल सकें। रोटरी निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर वोकल फार लोकल का संदेश दिया।इस अवसर पर पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व महापौर व लायन्स की अणिमा उबेजा,सुरेशचंद्र जैन, राजीव शर्मा, अतुल अत्रिवाल, नारायण बाहेती, कमल नागपाल, सुनील जैन, राजेश परचानी,राम वर्मा, मूलचंद फ़तवानी, नारायण दास चावला, महेंद्र शाह, नवीन वर्मा ,देवेंद्र बजाज आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से तीनों संगठनों ने नागरिकों को यह संदेश दिया कि **स्थानीय दुकानदारों से खरीदी करना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि अपने शहर के व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प है।**

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
स्थानीय दुकानदारों से खरीदी करने की सद्भावना मंच ने की अपील*
स्थानीय दुकानदारों से खरीदी करने की सद्भावना मंच ने की अपील*
अगली खबर (Next) »
लियो क्लब खंडवा ने दीपावली पर बच्चों के साथ बाँटी खुशियाँ, गौशाला में भी की गौसेवा।
लियो क्लब खंडवा ने दीपावली पर बच्चों के साथ बाँटी खुशियाँ, गौशाला में भी की गौसेवा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)