होम » India » नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।

नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।

नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।

नवीन कुंड में शाम 5:00 से प्रतिमाएं हो रही है विसर्जित यह कार्यक्रम बुधवार तक चलेगा।

कलेक्टर श्री गुप्ता पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने कुंड स्थल का किया अवलोकन देखी व्यवस्थाएं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। बड़े धार्मिक हर्षो उल्लास के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हुआ, सोमवार के दिन तिथि अनुसार अष्टमी नवमी एक साथ होने के कारण पूरे शहर में दुर्गा अष्टमी नवमी का पर्व विधि विधान पूजा अर्चना के साथ मनाया गया, साथ ही शाम 5:00 बजे के पश्चात कई स्थानों की माता जी की प्रतिमाएं नए बने अष्टकोणी भैरव कुंड विसर्जन स्थल पर पहुंची श्रद्धालु द्वारा मां की आरती के पश्चात नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निगम प्रशासन की व्यवस्था स्वरूप प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार चल रहा है बड़ी प्रतिमाएं क्रेन के माध्यम से विसर्जित हो रही है रात 9:00 बजे तक 11 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की जा सकी एवं प्रतिमा का विसर्जन लगातार जारी है जो बुधवार तक चलेगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की साधु संतों एवं सामाजिक संस्थाओं के अनुरोध पर महापौर अमृता अमर यादव, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से पदम कुंड जैसी ऐतिहासिक धरोहर को बचाने में सफलता अर्जित करते हुए झिलोध्यान में नवीन कुंड का निर्माण किया गया। निगम आयुक्त प्रियंका राजावत एवं नगर निगम एमआईसी सदस्य जल विभाग के प्रभारी राजेश यादव की भी इस कुंड निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। विगत दिनों पूरे शहर की छोटी बड़ी सभी गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित की गई, अब यह कुंड माताजी की प्रतिमा प्रतिमा विसर्जित करने के लिए तैयार है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निगम निगम जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम कुंड के आसपास सक्रीयता से व्यवस्था में लगी हुई है, शाम 5:00 बजे
झिलोध्यान कुंड की व्यवस्था देखने जिले के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन अपनी टीम के साथ पहुंचे और प्रतिमा विसर्जन विसर्जन स्थल की व्यवस्था को दिखा। श्रद्धालु प्रतिमा के साथ ज्वारो का विसर्जन कर रहे हैं, साथ ही निगम प्रशासन द्वारा कुंड में लगाए गए रंगीन फव्वारा फाउंटेन का आनंद भी ले रहे हैं,

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सांसद श्री पाटिल के प्रयास से त्योहारो पर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे बाजार जिला प्रशासन का निर्णय।
सांसद श्री पाटिल के प्रयास से त्योहारो पर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे बाजार जिला प्रशासन का निर्णय।
अगली खबर (Next) »
दशहरे पर कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन
दशहरे पर कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)