होम » India » दशहरे पर कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन

दशहरे पर कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन

दशहरे पर कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन

दशहरे पर कांग्रेस करेगी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत गांधी भवन में शाम 4:30 बजे होगा प्रदर्शन

खंडवा। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रूपी रावण का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे गांधी भवन, खंडवा में आयोजित होगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा पुतला दहन कर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की मजबूती का आधार हैं। मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा जनजागरण एवं विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी,ब्लाक अध्यक्ष विशाल जैन,इमरान गौरी,संगठन सचिव विकास व्यास ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।
नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।
अगली खबर (Next) »
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने किया थाना खालवा अंतर्गत ग्राम खार में नवदुर्गा विसर्जन स्थल एवं रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने किया थाना खालवा अंतर्गत ग्राम खार में नवदुर्गा विसर्जन स्थल एवं रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)