होम » India » सांसद श्री पाटिल के प्रयास से त्योहारो पर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे बाजार जिला प्रशासन का निर्णय।

सांसद श्री पाटिल के प्रयास से त्योहारो पर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे बाजार जिला प्रशासन का निर्णय।

सांसद श्री पाटिल के प्रयास से त्योहारो पर 12:00 बजे तक खुले रहेंगे बाजार जिला प्रशासन का निर्णय।

अब दीपावली त्यौहार तक रात 12 बजे भी खुला रहेगा बाजार!

खंडवा। दीपावली तक शहर के बाजार रात 12 बजे तक आबाद रहेंगे। त्योहारों की रौनक, दशहरा तथा अन्य समारोह के दौरान लोग बाजार में निकलते थे। खरीदारी करते थे। चाय और चाट जैसी स्ट्रीट फूड दुकानों पर भी पुलिस 10 बजे बाद ही बंद करने की सिटी बजाने लगती थी। आम लोगों से ज्यादा व्यापारी तबका परेशान था। त्योहारी रौनक पर भी असर पड़ रहा था।
समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से इस संबंध कई लोगों एवं दुकानदारों ने अनुरोध किया था कि त्योहारों का पर रात 12:00 बजे तक बाजार खुले रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आम लोगों की मांग को लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन और अधिकारियों के साथ बैठक की। उनसे श्री पाटिल ने कहा कि कहा गया कि प्रशासन को अपने इंतजाम इस तरह करने चाहिए कि बाजार रात 12 तक खुले रहें। त्योहारों का समय है। लोगों को परेशानी हो रही है। काम करने वाले लोग शाम के बाद ही बाजार में निकलते हैं। स्ट्रीट फूड वाली दुकान भी 12 बजे तक खुली रहना चाहिए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

रात 12 के बाद ही बजेगी सीटी

सुनील जैन ने बताया कि सांसद श्री पाटिल के दिशा निर्देश पर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब 12 बजे रात बाजार खुले रहेंगे बाजार बंद करने की सीटी नहीं बजेगी। व्यापारी रात में भी दुकान खोल सकेंगे। ग्राहक इनसे बेखौफ खरीददारी कर सकेंगे। बाजारों में पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी।

त्योहारों पर बंदिश कैसी?
हाल ही में दशहरा उत्सव मनाया जाने वाला है। इसमें तो जनता 10 बजे घर से ही निकलती है। 12 बजे तक रावण दहन होता है। लोग बाजारों में होते हुए घर जाते हैं। इस पर प्रशासन कैसे लगाम लगा सकता है? प्रशासन का काम है कि ऐसी व्यवस्थाओं को बनाए रखें, लेकिन त्योहारों के समय पुलिस को भी सहयोग करना चाहिए। दशहरा उत्सव समिति के रावण दहन कार्यक्रमों के कुछ संचालकों ने भी प्रशासन के इस बर्ताव पर कंट्रोल रूम की बैठक में आपत्ती जताई थी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा में भी सौ बरस पुरानी है गरबों की परम्परा। गुजरात से ही आई थी यह सांस्कृतिक सुगंध।
खण्डवा में भी सौ बरस पुरानी है गरबों की परम्परा। गुजरात से ही आई थी यह सांस्कृतिक सुगंध।
अगली खबर (Next) »
नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।
नवरात्रि पर्व के समापन पर माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)