अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा में खरगोन विजेता
खंडवा के दर्शित जैन ने जड़ा शतक, बनाए 110 रन
खंडवा/इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा में खरगोन जिले की टीम विजेता रही। सचिव देवाशीष निलोसे ने बताया कि सेमीफाइनल में खंडवा ने पहली पारी में 135 रन बनाए। जवाब में खरगोन ने 161 रन बनाकर 26 रनों की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में खंडवा ने छह विकेट पर 194 रन बनाकर पारी घोषित की। दर्शित सुधांशु जैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा,110 रन बनाए, जबकि देवांश ने पहली पारी में 46 रनों का योगदान दिया। खरगोन ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 42 रन बनाए और पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में धार ने झाबुआ को हराकर फाइनल में जगह बनाई।आईसीसी मैदान पर खेले गए फाइनल में खरगोन ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
