होम » India » खंडवा में 71 फीट के रावण का होगा दहन, आतिशबाजी के मुकाबले में जीतने वाले को मिलेंगे 11 हजार रुपये।

खंडवा में 71 फीट के रावण का होगा दहन, आतिशबाजी के मुकाबले में जीतने वाले को मिलेंगे 11 हजार रुपये।

खंडवा में 71 फीट के रावण का होगा दहन, आतिशबाजी के मुकाबले में जीतने वाले को मिलेंगे 11 हजार रुपये।

# खंडवा में 71 फीट के रावण का होगा दहन, आतिशबाजी के मुकाबले में जीतने वाले को मिलेंगे 11 हजार रुपये।

एसएन कॉलेज मैदान पर 20 अक्टूबर को दशहरा मिलन समारोह, मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले भी जलेंगे।

खंडवा। मां की आराधना के नवरात्रि पर्व के समापन पर दसमी के दिन मंगलवार को नगर के कई स्थानों पर रावण का दहन किया जाएगा। मौहल्लो और गलियों के साथ ही तीन प्रमुख स्थानों पर बड़े रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे,भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन नेबताया कि श्री नीलकंठेश्वर (गोलमोल बाबा) दशहरा उत्सव समिति की ओर से मंगलवार, 20 अक्टूबर को भंडारिया रोड स्थित एसएन कॉलेज खेल मैदान पर दशहरा उत्सव और मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन में 71 फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन होगा। आतिशबाजी का विशेष मुकाबला कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समिति अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद बलराम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि रावण दहन रात 9 बजे किया जाएगा। आतिशबाजी के मुकाबले में हरदा के मूसा भाई और बुरहानपुर के सुनील सर्जे अपनी आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। मुकाबले में विजेता को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

### गोलमोल बाबा मंदिर से जुड़ी है आयोजन की परंपरा

बलराम वर्मा ने बताया कि गोलमोल बाबा मंदिर में भगवान श्रीराम और हनुमानजी की प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और खंडवा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी धार्मिक महत्व के चलते यहां दशहरा उत्सव की विशेष परंपरा रही है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रावण दहन और आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजित कार्यक्रम में
जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर अपनी शुभकामना प्रेषित करेंगे, दशहरा मिलन समारोह के माध्यम से लोगों को उत्सव में सहभागी बनने का अवसर भी मिलेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
स्मार्ट सिटी कॉलोनी में मां काली के शौर्य का मंचन, सामाजिक बुराइयों के संहार का दिया संदेश
स्मार्ट सिटी कॉलोनी में मां काली के शौर्य का मंचन, सामाजिक बुराइयों के संहार का दिया संदेश
अगली खबर (Next) »
अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा में खरगोन विजेता
अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट स्पर्धा में खरगोन विजेता
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)