*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने किया निरीक्षण*
खंडवा//
जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए शहर खण्डवा के विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन एवं पुलिस द्वारा नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
