होम » India » महानवमी पर गांधी भवन में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, कन्या पूजन कर लिया देवी स्वरूपा बालिकाओं का आशीर्वाद

महानवमी पर गांधी भवन में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, कन्या पूजन कर लिया देवी स्वरूपा बालिकाओं का आशीर्वाद

महानवमी पर गांधी भवन में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, कन्या पूजन कर लिया देवी स्वरूपा बालिकाओं का आशीर्वाद

जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने विधि-विधान से किया कन्या पूजन, कन्या भोज में श्रद्धा और भक्ति के साथ की मां जगदंबे की आराधना

खंडवा/
शक्ति की आराधना और भक्ति के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर गांधी भवन में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर नौ देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनके चरण स्पर्श किए गए तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने कन्याओं में मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और जगत जननी मां जगदंबा से सुख, समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि महानवमी के इस पावन पर्व पर गांधी भवन का वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां दुर्गा की महिमा का स्मरण करते हुए देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन में मां भगवती के नौ स्वरूपों के दर्शन किए जाते हैं। यह अनुष्ठान नारी शक्ति की महिमा, मातृशक्ति के सम्मान और देवी के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करने के पश्चात महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। जिन आदिशक्ति मां दुर्गा की हम नौ दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हीं के दिव्य स्वरूप का दर्शन हमें इन नन्हीं कन्याओं में होता है। कन्याओं के चरणों में शीश झुकाकर हम मां जगदंबा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनसे जीवन में शक्ति, सद्बुद्धि, साहस एवं सदाचार का आशीर्वाद मांगते हैं।
सुनीता सकरगाए ने कहा कि मां दुर्गा के नौ स्वरूप नारी शक्ति के नौ दिव्य आयाम हैं। मां शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक प्रत्येक स्वरूप हमें धैर्य, तपस्या, ज्ञान, करुणा, साहस और विजय का संदेश देता है। मां भगवती जहां ममता और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं, वहीं अन्याय और अधर्म के विनाश के लिए मां काली का प्रचंड रूप भी धारण करती हैं। यही नारी शक्ति की वास्तविक पहचान है, जो सृजन भी करती है, पालन भी करती है और आवश्यकता पड़ने पर अधर्म के विरुद्ध दुर्गा बनकर खड़ी भी होती है।
मुल्लू राठौर ने कहा कि कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और सम्मान की अभिव्यक्ति है। मां दुर्गा की आराधना तभी सार्थक होगी, जब हम प्रत्येक बेटी में देवी का स्वरूप देखकर उसे सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और समान अवसर प्रदान करेंगे। महिलाओं की अभिव्यक्ति की आजादी, आत्मसम्मान और अधिकारों का सम्मान करना ही शक्ति की सच्ची उपासना है। जिस समाज में बेटियों का सम्मान होता है, वहां सुख, समृद्धि और संस्कारों का वास होता है।
विशाल जैन ने कहा कि महानवमी हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देती है कि हम नारी शक्ति का सम्मान करेंगे, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे और समाज में समानता एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करेंगे। मां जगदंबा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का वास हो, यही हमारी मंगलकामना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन में नारी शक्ति के सम्मान एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वहन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रतिभा रघुवंशी, सुनील सकरगाए, सुनील आर्य, अवधेश सिसोदिया,हुकुम वर्मा,सदाशिव भवरिया, दीपक मुल्लू राठौर, इमरान गौरी, विशाल जैन, ,असलम गौरी,मनोज मंडलोई,अशोक तोमर, विकास व्यास, रूपा कास्डे, आंचल वाघ, मयंक पाराशर, राजकुमार कैथवास, फरहान, अरविंद कसेरा, दशरथ सिरसोटे, शुभम कपूर, हुकुम मेलुन्दे, प्रमिला नकुल, प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, सुनील पासी, उदय सोनी, नवनाथ माथुर, सूरत गांठे, कोच्चि व्यास, अयान पठान,फरहान,अयान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*आशापुरा माता मंदिर में कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ नवरात्र पर्व*
*आशापुरा माता मंदिर में कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ नवरात्र पर्व*
अगली खबर (Next) »
ओंकारेश्वर बंद को जिला कांग्रेस का समर्थन, जनता के हक की लड़ाई में साथ खड़े रहने का ऐलान
ओंकारेश्वर बंद को जिला कांग्रेस का समर्थन, जनता के हक की लड़ाई में साथ खड़े रहने का ऐलान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)