*आशापुरा माता मंदिर में कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ नवरात्र पर्व*

खंडवा। विधुत नगर रोड सिंधी कालोनी स्थित आस्था केंद्र आशापुरा माता मंदिर में अश्विन नवरात्र पर्व के दौरान नों दिनों तक 37 वर्षों से जारी परंपरानुसार अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही हवन यज्ञ एवं माता स्वरूपा 9 कन्याओं का पूजन, चरण पखारकर, चुनरी ओडाने के बाद कन्या भोज एवं मां भगवती के विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। 9 दिनों तक माताजी की अखंड ज्योत का प्रज्ज्वलन भी मंदिर में किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पुूज्य fलालू बाबाजी के आशीर्वाद से मंदिर प्रमुख नवीन गंगवानी के सानिध्य में नवरात्रि पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ पंचमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पदम नगर की प्रसिद्ध मां शेरावाली जागरण समिति के संजय सोनी, विजय सोनी एवं समिति के साथी कलाकारों द्वारा मां भगवती का जागरण भक्तिमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के मध्य हुआ। पर्व के दौरान सप्तमी के अवसर पर परंपरानुसार बाड़ी पूजन (जनेऊ पूजन) हुआ।महाष्टमी के दौरान कालरात्रि मां महाकाली की पूजा आराधना संपन्न हुई। सोमवार 19 अक्टूबर नवमी को प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ एवं महामाई की आरती पश्चात कन्या पूजन एवं भोज के तत्पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ। शाम को घट विसर्जन के साथ ही नवरात्र पर्व संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के ताराचंद कृपलानी, रमेश कृपलानी, भानु गंगवानी, बंटी शिवनानी, राजू गुप्ता, विशाल साहनी, रवि गोगीया, गोलू कृपलानी, महेंद्र, किशनचंद विशनानी, रमेश उधलानी, लक्ष्मण छुट्टानी, निर्मल मंगवानी, गजेन्द्र नावानी, हरीश मलानी, विजय, तरूण, देैविक यादव, सोनू, कालू मेठवानी, दीलिप चंचलानी, गुड्डू बाथरे, राहुल होतवानी, कान्हा केसवानी गुजरात, इंदौर, भोपाल आदि स्थानों के श्रद्धालुओ सहित समिति के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं नवमी के पावन अवसर पर मातारानी की असीम कृपा से टैगोर वार्ड, सिन्धी कॉलोनी में हनुमानगढ़ परिवार के विशेष सहयोग से शिव शक्ति चौक, गली नंबर 4 में समस्त धर्मप्रेमी जनता के लिए आम भंडारे के दौरान दाल बाटी एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
