*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर खण्डवा पुलिस सतर्क, दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक*
प्रतिबंधित विसर्जन स्थलों पर लगाए सूचना बोर्ड, ग्राम कोटवारों के माध्यम से दुर्गा पांडालों में करवाई जा रही मुनादी
नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत प्रतिमा विसर्जन हेतु प्रतिबंधित स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही ग्राम कोटवारों के माध्यम से दुर्गा पांडालों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने, प्रतिबंधित स्थलों पर विसर्जन नहीं करने तथा जल दुर्घटनाओं से बचाव हेतु समझाइश दी जा रही है।
खण्डवा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें, निर्धारित एवं सुरक्षित स्थलों पर ही विसर्जन करें तथा स्वयं एवं अपने परिजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
