*जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर ने किया सिंगाजी मेला स्थल का भ्रमण*
खंडवा//
सिंगाजी मेला स्थल पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा मेला स्थल का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती दिव्या झारिया, थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक श्री राजेश ओहरिया एवं चौकी प्रभारी बीड़ निरीक्षक श्री राधेश्याम मालवीय उपस्थित रहे।
इस दौरान मेला स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक पहलुओं का निरीक्षण किया गया।
जिला पुलिस द्वारा मेले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।
जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर ने किया सिंगाजी मेला स्थल का भ्रमण*
Tanish Gupta
वरिष्ठ संवाददाता
📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
