होम » India » नवदुर्गा विसर्जन एवं विजयादशमी पर्व को लेकर खण्डवा पुलिस अलर्ट, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*

नवदुर्गा विसर्जन एवं विजयादशमी पर्व को लेकर खण्डवा पुलिस अलर्ट, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*

*नवदुर्गा विसर्जन एवं विजयादशमी पर्व को लेकर खण्डवा पुलिस अलर्ट, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*
*पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च**

खंडवा//पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस बल को निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय पर उपस्थित रहने तथा पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

**पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से खण्डवा पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया गया।** फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने का संदेश दिया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना पर त्वरित संज्ञान लेकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

खण्डवा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि नवदुर्गा विसर्जन एवं विजयादशमी पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण हेतु जैन मंदिर में चल रहा है नौ दिवसीय कल्याण मंदिर विधान आज होगा समापन होगी पूर्णाहुति
विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण हेतु जैन मंदिर में चल रहा है नौ दिवसीय कल्याण मंदिर विधान आज होगा समापन होगी पूर्णाहुति
अगली खबर (Next) »
जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर ने किया सिंगाजी मेला स्थल का भ्रमण*
जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर ने किया सिंगाजी मेला स्थल का भ्रमण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)