दुर्गा सप्तमी के दिन 41 वर्ष प्राचीन कालीका माता मंदिर में हुआ महा कांंकडा आरती का आयोजन।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता के दर्शन कर आरती में लिया भाग।
खंडवा। मां शक्ति की आराधना के नवरात्रि का पर्व दादाजी की नगरी खंडवा में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। पूरा शहर मां भक्ति की आराधना में लीन हैं। माता चौक बिजासनी माता एवं इंदिरा चौक स्थित माताजी मंदिर के पास एवं शहर के कई स्थानों पर विशाल कलात्मक प्रतिमा विराजमान है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाइन लगाकर माताजी के दर्शन एवं आकर्षक झांकी का आनंद ले रहे हैं समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नवरात्रि की सप्तमी के दिन मां काली मंदिरों में महाआरती का आयोजन हुआ, मालीकुआं के पास स्थित मां कालिका माता मंदिर लगातार निर्माण के चलते आकर्षक रूप लेता जा रहा है,इस मंदिर के निर्माण को 41 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, सप्तमी के दिन मंदिर के सेवक पुजारी उमेश यादव के द्वारा मां के आकर्षक श्रृंगार के साथ रात्रि में महाकाली माता की महा कांकड़ा आरती ढोल, ताशो, घड़ियाल की धुन पर आयोजित हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए, आरती के पश्चात फरियाली प्रसाद का वितरण किया गया। सुनील जैन ने बताया कि आरती में पुजारी उमेश यादव के साथ ही विनोद यादव, श्याम पाटीदार, समर्थ यादव, सुनील जैन, बाबू यादव, साई यादव, महेंद्र डिंडोरै, नितिन झवर, हरीश कोटवानी, निशा यादव,प्रिया यादव, सारिका श्रीवास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
