होम » India » *महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ भगवती की आराधना कर लिया आशीर्वाद, नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की**

*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ भगवती की आराधना कर लिया आशीर्वाद, नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की**

**महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ भगवती की आराधना कर लिया आशीर्वाद, नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की**

**खंडवा।** शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों एवं माता मंदिरों में पहुँचकर माँ भगवती की पूजा-अर्चना एवं आरती की। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं खंडवा के निरंतर विकास की कामना की। इस दौरान महापौर ने विभिन्न गरबा महोत्सवों में भी सहभागिता की तथा श्रद्धालुओं, आयोजनकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर माँ दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने भगत सिंह चौक स्थित राजराजेश्वरी पंडाल, कुंडलेश्वरम वार्ड स्थित महाकाली माता मंदिर पंडाल, मुंबई बाजार के खारा कुआँ स्थित माताजी पंडाल, आनंद नगर स्थित माताजी पंडाल, स्वामी विवेकानंद क्षेत्र स्थित भवानी संगठन ग्रुप पंडाल, लाल चौकी स्थित गरबा चौक माताजी पंडाल, कल्याणेश्वर महादेव हनुमान दाल मिल स्थित पंडाल, महाकाल नगर इंदौर रोड स्थित पंडाल, रामेश्वर रोड चंपानगर स्थित पंडाल, रामेश्वर कुंड स्थित पंडाल, श्रीकृष्ण यादव नगर स्थित पंडाल तथा कावेरी ग्रीन सिटी स्थित पंडाल में पहुँचकर माता रानी के दर्शन किए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इसी क्रम में उन्होंने श्री साईं रीजेंसी कॉलोनी स्थित पंडाल, सर्वोदय कॉलोनी स्थित मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित माताजी पंडाल, माता चौक पर जेपीबी क्लब द्वारा आयोजित पंडाल, रेलवे कॉलोनी के सियाराम चौक स्थित महाकाली माताजी पंडाल, गांधीनगर स्थित पंडाल, ज्योति नगर स्थित माताजी मंदिर, स्मार्ट सिटी स्थित पंडाल, शिवपुरम फेस-3 कॉलोनी स्थित पंडाल तथा रामनगर स्थित शिव मंदिर पंडाल में भी दर्शन-पूजन कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही शनि मंदिर चौक स्थित भव्य स्वागत द्वार के पूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

सभी धार्मिक स्थलों पर महापौर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर माँ जगदंबा से समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और उत्साह के बीच नवरात्रि की रौनक देखते ही बनी।

**गरबा महोत्सवों में भी की सहभागिता**

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने रीवा कावेरी विहार में आयोजित गरबा महोत्सव तथा श्री कच्छ पाटीदार सनातन समाज, खंडवा द्वारा उमिया भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में भी सहभागिता की। उन्होंने भक्तिमय वातावरण में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजनकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा महोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक उत्सवधर्मिता की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सजे आकर्षक पंडाल, माँ भगवती की आराधना और गरबा आयोजन नागरिकों की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाते हैं।

**जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति**

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा, श्री विक्की बावरे, श्री दीना पंवार एवं श्री आशीष चटकले, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु चोरे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा पराशर, पार्षद श्रीमती रोशनी गोलकर, श्रीमती सुवर्णा धर्मेंद्र पालीवाल, श्रीमती सुनीता दीपक राठौड़, श्रीमती सीमा महेंद्र यादव, श्रीमती रानी उमेश वर्मा, श्रीमती मोनिका नीतीश बजाज एवं श्रीमती स्वाति सकल्ले सहित श्री ओमप्रकाश सिलावट, श्री मनीष सारसर श्री शेखर वर्मा, श्री छोटू मंत्री, श्री सोनू यादव, श्री अश्विन साहू, श्री टीटू गौर, श्री आकाश यादव, श्री मनीष पवार, श्री अमित सोनी, श्री सुभाष सैनी एवं श्री विक्की केदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, आयोजनकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने माँ भगवती से खंडवा नगर की निरंतर उन्नति, नागरिकों की खुशहाली और शहर में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पारंपरिक सिन्धी गरबा महोत्सव का आज होगा समापन, गरबा एवं छैज नृत्य बना आकर्षण का केंद्र…*
पारंपरिक सिन्धी गरबा महोत्सव का आज होगा समापन, गरबा एवं छैज नृत्य बना आकर्षण का केंद्र…*
अगली खबर (Next) »
दुर्गा सप्तमी के दिन 41 वर्ष प्राचीन कालीका माता मंदिर में हुआ महा कांंकडा आरती का आयोजन।
दुर्गा सप्तमी के दिन 41 वर्ष प्राचीन कालीका माता मंदिर में हुआ महा कांंकडा आरती का आयोजन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)