होम » India » *प्रतिमा विसर्जन के दौरान खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव*

*प्रतिमा विसर्जन के दौरान खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव*

*प्रतिमा विसर्जन के दौरान खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव*

*19 से 22 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, प्रमुख मार्गों पर रहेगा नो-व्हीकल जोन*
खंडवा//नवरात्रि पर्व के समापन पर दिनांक 19.10.2026 से 22.10.2026 तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों से प्रतिमा जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचेंगे। विसर्जन निर्विघ्न एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।
*1. भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध (नो-एंट्री)*
खण्डवा शहर में बायपास मार्ग नहीं होने तथा शहर के मध्य से भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण यातायात का दबाव अधिक रहता है। इसे नियंत्रित करने के लिए इंदौर नाका, हरसूद नाका, पंधाना नाका, रामनगर नाका एवं नागचून नाका से प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

*2. नो-व्हीकल जोन*
प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रेलवे तिराहा, केवलराम, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, नगर निगम क्षेत्र, शेर तिराहा, जलेबी चौक एवं कहारवाड़ी क्षेत्र में पूर्णतः नो-व्हीकल जोन रहेगा। आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग के रूप में बस स्टैंड, गुरुद्वारा, झमराल मोहल्ला एवं भगतसिंह चौक मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*3. डायवर्जन व्यवस्था*
1. इंदौर रोड एवं पंधाना रोड से हरसूद व जसवाड़ी रोड जाने वाले वाहन तौल कांटा, मानसिंग मील, भगतसिंह चौक, झमराल मोहल्ला एवं गुरुद्वारा मार्ग से आवागमन करेंगे।
2. मूंदी रोड से हरसूद एवं जसवाड़ी रोड जाने वाले चार पहिया वाहन सिंहाड़ा अंडरब्रिज से पडेला हनुमान मंदिर होकर हरसूद रोड की ओर जाएंगे। दोपहिया वाहन चिड़िया मैदान, तीन पुलिया, सूरजकुंड एवं इंदिरा चौक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

*4. यात्री बसों के संचालन में परिवर्तन*
1. मूंदी रोड से आने वाली बसों का संचालन चिड़िया मैदान से किया जाएगा।
2. हरसूद एवं जसवाड़ी रोड से आने वाली बसों का संचालन सूरजकुंड बस स्टैंड से किया जाएगा।
3. पंधाना एवं इंदौर रोड की ओर जाने वाली बसों का संचालन गौशाला श्री दादाजी बस स्टैंड से किया जाएगा।

*5. ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध*
मुख्य मार्गों पर अधिक भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

शेष यातायात व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

*खण्डवा पुलिस की नागरिकों से अपील*

खण्डवा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
आपका सहयोग, सुरक्षित और सुगम यातायात।
खण्डवा पुलिस

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मां कनकेश्वरी ने संतो के साथ श्री गणेश गौशाला में गोपूजन किया भक्तों ने स्वागत में उनका तुलादान किया।
मां कनकेश्वरी ने संतो के साथ श्री गणेश गौशाला में गोपूजन किया भक्तों ने स्वागत में उनका तुलादान किया।
अगली खबर (Next) »
पारंपरिक सिन्धी गरबा महोत्सव का आज होगा समापन, गरबा एवं छैज नृत्य बना आकर्षण का केंद्र…*
पारंपरिक सिन्धी गरबा महोत्सव का आज होगा समापन, गरबा एवं छैज नृत्य बना आकर्षण का केंद्र…*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)