मां कनकेश्वरी ने संतो के साथ श्री गणेश गौशाला में गोपूजन किया भक्तों ने स्वागत में उनका तुलादान किया।
खंडवा । श्री दादाजी महाराज के दर्शनार्थ खंडवा पधारी साध्वी मां कनकेश्वरी देवी दादाजी दरबार में पूजन हवन के पश्चात श्री गणेश गौशाला पहुंची। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां कनकेश्वरी देवी ने गुजरात से आए संत निर्गुण दास जी सत्य दास जी महेश्वर दास जी गोपाल दास जी के साथ गौपूजन किया तथा गौग्रास करवाया एवं समिति सदस्यों से नवीन गौशाला के निर्माण हेतु चर्चा करके शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मां के भक्त जनों ने उनका गुड़ से तुलादान करके गुड़ गौशाला को गौग्रास हेतु प्रदान किया। समिति अध्यक्ष राकेश बंसल एवं सचिव रामचंद्र मौर्य ने बताया कि मां कनकेश्वरी के अल्प प्रवास में उनके द्वारा गौशाला में आकर शुभकामनाएं प्रदान करना हमारे गौ सेवा के कार्य को प्रगति देगा तथा नवीन गौशाला के निर्माण हेतु प्रेरित करेगा । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गो पूजन कार्यक्रम में गौशाला के अध्यक्ष राकेश बंसल सचिव रामचंद्र मौर्य समिति के भूपेंद्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले, सुनील जैन के साथ ही पंडित चंद्रशेखर शर्मा, रितेश चौहान, संजय दुबे, मंगलेश शर्मा, मंगलेश तोमर, अखिलेश परदेसी, महेंद्र तंवर, रूपचंद पटेल, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगरजन उपस्थित रहे ।
