होम » India » नवरात्रि पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा द्वारा कन्या भोज का आयोजन 

नवरात्रि पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा द्वारा कन्या भोज का आयोजन 

नवरात्रि पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा द्वारा कन्या भोज का आयोजन

गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगा कन्या पूजन, नन्हीं कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर की जाएगी पूजा-अर्चना

खंडवा/
मां दुर्गा की आराधना एवं नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा द्वारा आज , 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय,गांधी भवन खंडवा में आयोजित होगा।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान नन्हीं कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया जाएगा तथा उन्हें भोजन कराया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य कन्याओं के सम्मान और भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करना है।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा की ओर से नवरात्रि के इस पावन अवसर पर कन्या पूजन के माध्यम से श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। कन्या भोज कार्यक्रम में कन्याओं को उपस्थित होने का अनुरोध प्रतिभा रघुवंशी,इमरान गौरी, विशाल जैन, विकास व्यास आदि ने किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नंदविहार नवदुर्गा समिति ने अष्टमी पर कराया कन्या भोज, कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद।
नंदविहार नवदुर्गा समिति ने अष्टमी पर कराया कन्या भोज, कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद।
अगली खबर (Next) »
मां कनकेश्वरी ने संतो के साथ श्री गणेश गौशाला में गोपूजन किया भक्तों ने स्वागत में उनका तुलादान किया।
मां कनकेश्वरी ने संतो के साथ श्री गणेश गौशाला में गोपूजन किया भक्तों ने स्वागत में उनका तुलादान किया।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)