होम » India » नंदविहार नवदुर्गा समिति ने अष्टमी पर कराया कन्या भोज, कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद।

नंदविहार नवदुर्गा समिति ने अष्टमी पर कराया कन्या भोज, कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद।

नंदविहार नवदुर्गा समिति ने अष्टमी पर कराया कन्या भोज, कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद।

खंडवा। नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं नवरात्रि पर्व के अवसर पर नंद विहार कॉलोनी में श्री नंद विहार नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा महाष्टमी पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन और भोज का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि कन्याओं में मां दुर्गा के स्वरूप का वास होता है। इसी आस्था के साथ समिति प्रतिवर्ष नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजन करती है। कन्या भोज के माध्यम से बच्चों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सेवा का भाव व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि नंद विहार नवदुर्गा महोत्सव समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना, आरती और अन्य धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कन्या भोज के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की। आयोजन में समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महाष्टमी पर दादाजी धाम पहुंचीं मां कनकेश्वरी देवी, बोलीं- उत्सव के उल्लास के साथ विवेक भी जरूरी।
महाष्टमी पर दादाजी धाम पहुंचीं मां कनकेश्वरी देवी, बोलीं- उत्सव के उल्लास के साथ विवेक भी जरूरी।
अगली खबर (Next) »
नवरात्रि पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा द्वारा कन्या भोज का आयोजन 
नवरात्रि पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर खंडवा द्वारा कन्या भोज का आयोजन 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)