हुसा नांदेड़ खंडवा तुकाईथड़ स्पेशल ट्रेन का खंडवा में
हुआ स्वागत।
पहली बार यात्री ट्रेन देखकर खंडवा से तुकाईथड़ तक आने वाले स्टेशनों के ग्रामीणों में दिखी खुशी।
सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने हरी झंडी दिखाकर खंडवा तुकाईथड ट्रेन को किया रवाना।
खंडवा। दस साल से बंद खंडवा तुकाईथड़ रेल मार्ग को मीटर गेज से ब्रॉडगेज परिवर्तन करने के बाद पहली बार नांदेड़ रेल मंडल ने स्पेशल यात्री ट्रेन चलाकर ट्रायल लिया।इस स्पेशल ट्रेन में नांदेड़ रेल मंडल से असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर,मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित रेल अधिकारियों कर्मचारियों भी मौजूद थे।
जेडआरयूसीसी समिति सदस्य मनोज सोनी और पूर्व रेल समिति सदस्य प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा अकोला ब्रॉडगेज परिवर्तन अंतर्गत खंडवा से तुकाईथड़ मार्च 2024 में पूर्ण कर लिया गया था लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी क्षेत्रवासियों को नांदेड़ रेलवे विभाग कोई यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं दे रहा था। इसको लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल बोर्ड के अधिकारियों सहित साउथ सेंट्रल रेलवे के जीएम और डीआरएम नांदेड़ के सामने नाराजगी व्यक्त कर आम जनता को दस साल से बंद रेल मार्ग को पुनः खोल कर यात्री ट्रेनें चलाने की माँग की थी इसके बाद रेल विभाग पिछले कुछ समय से खंडवा तुकाईथड़ के बीच यात्री ट्रेन चलाने के लिए प्रयास शुरू कर रहा है। चूंकि खंडवा अकोला के बीच 2024 में निर्माण विभाग ने केवल एक लाइन की पटरियां स्टेशनों पर बिछाई थी तथा बिना विद्युतीकरण किए ही अधूरे कार्य का सीआरएस करवा कर इति श्री कर ली थी जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है कि रेलवे अब चाह कर भी खंडवा सनावद मेमू ट्रेन का तुकाईथड़ तक विस्तार नहीं दे पा रही है। अब नांदेड़ मंडल डेमू ट्रेन या शटल चलाने के लिए भुसावल मंडल की सहायता लेकर ट्रेन चलाने का प्रयास कर रहा है। वहीं अधिकारी आगे नियमित ट्रेन चलाने की बात पर स्पष्ट कुछ नहीं कह रहे हैं। नांदेड़ से चलकर व्हाया मलकापुर, बुरहानपुर के रास्ते स्पेशल ट्रेन सुबह 7.45 बजे खंडवा पहुंची तथा 8.15 को तुकाईथड़ के लिए रवाना हुई। वापसी में ट्रेन 1 बजे खंडवा आ गई। ट्रेन के खंडवा आगमन पर उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन कर ट्रेन का स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन,मनोज सोनी ने खंडवा से तुकाईधड़ का प्रथम टिकट प्राप्त कर रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नांदेड़ रेल मंडल से असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर श्रीनिवास सूर्यवंशी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋतिक कुमार, टीआई महेंद्र गुजरे,, ट्रेन मैनेजर राजू रंजन, लोको पायलट संजय सैनी, अंकुश रंगारी की टीम इस स्पेशल ट्रेन को लेकर आई। खंडवा स्टेशन मैनेजर जी एल मीणा, टी आई अरविंद साहा, सी आई निलेश बाथो, हेल्थ इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, एन के शर्मा , सी टी आई आर पी राम जितेंद्र कुमार एवं खंडवा रेलवे के समस्त स्टाफ आरपीएफ आदि मौजूद थे।

जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी , सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन, नितिन झंवर, संदीप जोशी, संजय ठाकुर,अवधेश दीक्षित, सुनील बड़ेकुड़े,जितेंद्र यादव, बाबूराव खुपसे, मीत भोरगा, बी अटूट आदि मौजूद थे। सुनील जैन मनोज सोनी और यात्रियों ने ट्रेन के लोको पायलट ट्रेन मैनेजर का पुष्प माला पहनाकर कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
