# भाजपा की ताकत विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ता : हेमंत खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष के खंडवा प्रवास के दौरान 15 से अधिक स्थानों पर स्वागत, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया जोर।
दादाजी धाम पहुंचकर किए दर्शन, छोटे से कार्यकर्ता हिमांशु राज के निवास पर किया भोजन।
खंडवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि खंडवा की यह भुमी का काफी प्राचीन इतिहास है, मां नर्मदा के तट पर साक्षात ओंकारेश्वर भोलेनाथ विराजमान है दादाजी धाम की पवित्र भूमि संत सिंगाजी के साथ ही कर्मवीर माखनलाल चतुर्वेदी एवं किशोर दा की नगरी हे, टंट्या मामा ने जिले में जन्म लेकर अंग्रेजों को परेशान किया था। भोले बाबा दादाजी को नमन करते हुए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि आप 2 घंटे लेट होने के बावजूद भी आपने मेरा जगह-जगह स्वागत किया साथ ही मेरा उदबोधन को सुनने के लिए आप बैठे हैं, हमारे पार्टी के वरिष्ठ महापुरुष कुषाभाऊ ठाकरे ने इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़कर विजय श्री हासिल की, और लगातार हमारा यह जिला पूरी तरह भाजपा का गढ आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत बन चुका है। इस जिले में काफी लोकतंत्र सेनानी है जो आपातकाल मैं जेल में रहे, श्री खंडेलवाल ने कहा कि मे पड़ोसी जिले से ही आता हूं और बैतूल संसदीय क्षेत्र के चुनाव का संचालन लगातार करता रहा हूं। हरसुद इसी विधानसभा में आता है, श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की ताकत उसकी विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनसंघ के समय से अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता बनाए रखी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल रविवार को संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से खंडवा पहुंचे। जिले में प्रवेश के दौरान देशगांव और छैगांव माखन सहित शहर में 15 से अधिक स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने खंडवा पहुंचने पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जगह-जगह हुए स्वागत अभिनंदन को स्वीकारा इसके बाद किशोर सभागृह में आयोजित पार्टी संगठन की की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जिला कोर समिति की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के साथ ही जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री ककुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी किया संबोधित। पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने क्या स्वागत अभिनंदन भेंट किया स्मृति चिन्ह
### कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यकर्ता बैठक में खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी मूल वैचारिक पहचान खो चुकी है और एक परिवार तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान किसी परिवार से नहीं, बल्कि उसकी विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प से है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
### दादाजी धाम में किए दर्शन
कार्यकर्ता सम्मेलन और संगठनात्मक बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दादाजी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बड़े दादाजी और छोटे दादाजी के चरणों में नमन कर चादर चढ़ाई तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए धूनी में आहुति दी। इसके बाद वे बूथ क्रमांक 222 के अध्यक्ष हिमांशु राज के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और भोजन ग्रहण किया। रात्रि 11:00 बजे सचखंड एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना हुए।
### ये रहे उपस्थित
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास के दौरान संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, खंडवा प्रभारी अंबाराम कराडा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री संतोष सोनी, धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे और नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, सुभाष कोठारी पुरुषोत्तम शर्मा हरीश
कोटवाले सेवादास पटेल पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा राम दागौंडे नरेंद्र सिंह तोमर कैलाश पाटीदार चारुलता यादव प्रवक्ता सुनील जैन, मंगलेश तोमर, श्रुति जैन, ममता बोरसे, इंदु दुबे, अनूप पटेल, विकी भांवरे, धर्मेंद्र दागोंडे, आशीष राजपूत, भारत पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री संतोष सोनी ने किया है आभार महामंत्री धर्मेंद्र बजाज ने माना।
