*यातायात पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, महिला आरक्षक लक्ष्मी और आरक्षक कुंदन की तत्परता आई काम*
शनिवार रात घंटाघर चौक पर अचानक LT बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार में करंट दौड़ रहा था, जिससे मौके पर बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया था।
ऐसे में यातायात थाने में पदस्थ *महिला आरक्षक लक्ष्मी और आरक्षक कुंदन मंडलोई* ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। दोनों उसी समय ड्यूटी पर तैनात थे। घटना को देखते ही दोनों ने बिना समय गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला, सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को तत्काल डायवर्ट किया और आमजनों को करंट वाले तार से दूर रहने की समझाइश दी।
*दोनों जवानों की इसी तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ी जनहानि टल गई।* घंटाघर चौक शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है, जहाँ देर रात तक भारी आवाजाही रहती है। यदि समय पर ट्रैफिक नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
