होम » India » किशोर दा की पुण्यतिथि पर ये शाम मस्तानी का आयोजन आज।

किशोर दा की पुण्यतिथि पर ये शाम मस्तानी का आयोजन आज।

किशोर दा की पुण्यतिथि पर ये शाम मस्तानी का आयोजन आज।

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सहयोग से होगा भव्य आयोजन।

संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा बनाए जा रहे पंडाल का मंच सदस्यों ने किया अवलोकन।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खण्डवा। हरफनमौला किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन आयोजित होगा। इस वर्ष 13 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड के आकर्षक पंडाल में प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव को किशोर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा साथ ही देश के महान गायक सुदेश भोसले मुंबई अपनी टीम के साथ गीतों की शानदार प्रस्तुति इस अवसर पर प्रस्तुत करेंगे। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा द्वारा संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग ये शाम मस्तानी संगीत संध्या का भव्य आयोजन 12 अक्टूबर सोमवार को शाम 7 बजे से पुलिस लाइन ग्राउंड पर प्रारम्भ होगा। जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि ये शाम मस्तानी संगीत संध्या में गायक के रूप में इंदौर से सुनील शर्मा विशेष रूप से पधार रहे हैं जो गानों की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न वाद्य यंत्रों एवं बांसुरी वादन की प्रस्तुति भी देंगे।युवा गायक संध्या ग्रेवाल अंकुश पटेल रजत लाल रोशनी पहलवान पूजा पुरा शानदार गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संचालक प्रदीप जैन खंडवा करेंगे। मिल लेना बताया कि प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुलिस ग्राउंड पर कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला के नेतृत्व में सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ,प्रवक्ता सुनील जैन, अनिल बाहेती के साथ ही कमल नागपाल,चंद्रकांत सांड, नागेश वलेंजकर व सदस्यों ने रविवार शाम कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर सदस्यों व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा।13 अक्टूबर को प्रातः किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किशोर दा की समाधि पर सुरमई श्रद्धांजलि का आयोजन होगा। शाम को पुलिस ग्राउंड पर 7:00 बजे से राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन होगा जिसमें अभिनेता रघुवीर यादव मुंबई को वर्ष 2026 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकृत किया जाएगा।ख्यातिप्राप्त गायक सुदेश भोसले और ग्रुप की ओर से गीत संगीत की प्रस्तुति होगी।जिला प्रशासन व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच पदाधिकारियों ने सभी संगीत प्रेमियों से दोनों दीनों के कार्यक्रम में परिवार सहित पधारने की अपील की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रामायण-महाभारत काल से जुड़ी मान्यता, तुलजा भवानी मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु
रामायण-महाभारत काल से जुड़ी मान्यता, तुलजा भवानी मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु
अगली खबर (Next) »
# भाजपा की ताकत विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ता : हेमंत खंडेलवाल
# भाजपा की ताकत विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ता : हेमंत खंडेलवाल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)