पूरे जिले में उत्साह के साथ के साथ माताजी की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया।
प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी मां दुर्गा की प्रतिमा हुई विराजमान।
खंडवा। मां शक्ति की आराधना का पर्व रविवार से प्रारंभ हो गया है, पूरे जिले के गांव गांव में माता जी की प्रतिमाएं विधि विधान से स्थापित हो चुकी है साथी खंडवा शहर में भी वार्डों में प्रमुख चौराहो पर अलग-अलग रूपों में माता जी की आकर्षक सुंदर कलात्मक प्रतिमाएं विराजमान पूजा अर्चना के साथ की जा चुकी है लगातार 9 दिनों तक माताजी का पूजन भक्ति और शहर के वार्डों में ही गरबो का आयोजन भी होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बड़े उत्साह के साथ आज पूरे जिले भर में माता जी की प्रतिमाये विराजमान हो चुकी है। सराफा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा मंदिर के विद्वान पंडितों के
मंत्रोच्चार के साथ सोनी परिवार द्वारा विराजमान कर आरती की गई।
