होम » India » नंदविहार कॉलोनी में विराजीं 10 फीट ऊंची माता रानी, भव्य पंडाल में हो रहे दर्शन

नंदविहार कॉलोनी में विराजीं 10 फीट ऊंची माता रानी, भव्य पंडाल में हो रहे दर्शन

नंदविहार कॉलोनी में विराजीं 10 फीट ऊंची माता रानी, भव्य पंडाल में हो रहे दर्शन

नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ पारिवारिक गरबा उत्सव, श्रद्धालुओं में उत्साह

खंडवा। आंबेडकर वार्ड क्रमांक 9 की नंदविहार कॉलोनी में श्री नंद विहार नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि पर्व पर 10 फीट ऊंची माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई। आकर्षक साज-सज्जा से तैयार भव्य पंडाल में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और आरती के साथ कॉलोनी में पारिवारिक गरबा उत्सव भी आयोजित किया जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समिति अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि नवरात्रि को लेकर समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। माता रानी की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ पंडाल को आकर्षक रूप दिया गया है, ताकि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ माता के दर्शन कर सकें। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि धार्मिक आयोजन के साथ कॉलोनी में पारिवारिक गरबा उत्सव भी आकर्षण का केंद्र है। इसमें कॉलोनीवासी परिवार सहित शामिल होकर गरबा कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में माता रानी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा और आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच, निमाड़ से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रवाना
वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच, निमाड़ से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रवाना
अगली खबर (Next) »
पूरे जिले में उत्साह के साथ के साथ माताजी की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया।
पूरे जिले में उत्साह के साथ के साथ माताजी की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)