होम » India » नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य सिंघारिया ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*

नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य सिंघारिया ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*

*नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य सिंघारिया ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ*
*सुरक्षा, सतर्कता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
खंडवा// नवदुर्गा उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य सिंघारिया द्वारा नव दिवसीय नवदुर्गा उत्सव के दौरान दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, गरबा महोत्सव के आयोजन स्थलों तथा संवेदनशील स्थानों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय पर उपस्थित रहें तथा पूरे उत्सव के दौरान पूर्ण सतर्कता, सजगता, संवेदनशीलता एवं दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। आमजन के साथ शालीन, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार रखा जाए। श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले घटनाक्रम पर त्वरित संज्ञान लेकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे नवदुर्गा उत्सव एवं गरबा महोत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*जनसुरक्षा एवं शांतिपूर्ण आयोजन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नवरात्रि, नवदुर्गा उत्सव एवं गरबा-रास आयोजन के संबंध में एडवाइजरी /आवश्यक दिशा-निर्देश*
नवरात्रि, नवदुर्गा उत्सव एवं गरबा-रास आयोजन के संबंध में एडवाइजरी /आवश्यक दिशा-निर्देश*
अगली खबर (Next) »
सिंगोट क्षेत्र के 40-50 गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
सिंगोट क्षेत्र के 40-50 गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)