*नवरात्रि, नवदुर्गा उत्सव एवं गरबा-रास आयोजन के संबंध में एडवाइजरी /आवश्यक दिशा-निर्देश*
नवरात्रि एवं नवदुर्गा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा गरबा-रास कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु खण्डवा पुलिस द्वारा आमजन, आयोजन समितियों एवं गरबा आयोजकों से निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जाती है।
*1. आयोजन समितियों एवं आयोजकों हेतु निर्देश*
▶️ सभी आयोजन निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी अनुमति की शर्तों के अनुरूप ही करें।
▶️ पंडाल, गरबा स्थल एवं आयोजन परिसर में पर्याप्त प्रकाश, सुरक्षित प्रवेश एवं निकास द्वार तथा आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करें।
▶️ आयोजन स्थल पर क्षमता से अधिक भीड़ एकत्रित न होने दें तथा भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात रखें।
▶️ ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे का उपयोग निर्धारित समय-सीमा एवं ध्वनि मानकों के अनुसार ही करें।
▶️ आयोजन स्थल पर अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सहायता की व्यवस्था रखें।
▶️ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*2. महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा*
▶️ गरबा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
▶️ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, पीछा करने या परेशान करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त न करें।
▶️ किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लें।
▶️ आयोजन समितियां महिला सुरक्षा के लिए महिला स्वयंसेवकों की व्यवस्था करें।
*3. आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं हेतु अपील*
▶️ धार्मिक आयोजनों में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें।
▶️ अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करें।
▶️ बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा बच्चों के साथ अभिभावक उपस्थित रहें।
▶️ अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
▶️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
*4. सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था*
▶️ आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील पदार्थ अथवा प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न आएं।
▶️ आयोजनों के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
▶️ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों, विवाद उत्पन्न करने वाली गतिविधियों तथा शांति भंग करने के प्रयासों से बचें।
▶️ आपातकालीन स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें और पुलिस की सहायता करें।
*खण्डवा पुलिस की अपील*
*नवरात्रि, नवदुर्गा उत्सव एवं गरबा-रास को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। आपकी सतर्कता एवं सहयोग से उत्सव की खुशियां सुरक्षित बनी रहेंगी।*
