*तीन पुलिया*
*सिविल लाइन छोर पर सर्विस रोड का काम शुरू*

*नगर निगम की पानी सप्लाई लाईन की बाधा हुई दूर*
*एक से डेढ़ माह में आवागमन के लिए शुरू हो जाएगा*
*जनमंच ने लगातार उठाई थी मांग*
*सांसद विधायक तथा पुलिस मुख्यालय को दिए थे ज्ञापन*
*तीन पुलिया सिविल लाइन छोर पर 200 मीटर लम्बा और 7 मीटर चौड़ा सर्विस रोड बनने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए शहर की सामाजिक संस्था जनमंच ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तंवे,कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से लगातार मांग की थीं। ज्ञात रहे तीन पुलिया निर्माण के अंतर्गत सिविल लाइन वाले छोर की ओर ब्रिज की रिटेनिंग वाल का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।रिटेनिंग वाल बनने के चलते और पुलिस विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराने से विगत कई सालों से सिविल लाइन वाला छोर बंद हो गया था। इस छोर पर से आवागमन बंद होने से दूसरे छोर पर स्थित गणेश तलाई, सेंट जोसेफ स्कूल, मुख्य बाजार , तथा आनंद नगर आने जाने वाले लोगों को लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर का फेरा लगाकर पहुंचना पड़ रहा था । जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार साँड, कमल नागपाल, सुनील जैन, ललित चौरे, गणेश कानदे ने लगातार सर्विस रोड की मांग की थी । इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध कराने की भी मांग की थी ।विगत कुछ माह पूर्व ही पुलिस विभाग ने सर्विस रोड के लिए सेतु निर्माण विभाग को 200 मीटर लंबी तथा 7 मीटर चौड़ी जमीन दी थी ।उसके पश्चात सर्विस रोड निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। सर्विस रोड कार्य शुरू होने के बाद निगम की पानी सप्लाई लाईन बीच में आने से कार्य बाधित हुआ। निगम द्वारा पानी सप्लाई लाईन की समस्या दूर करने के बाद सर्विस रोड़ का कार्य तेजी से जारी हे। जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड, सुनील जैन कमल नागपाल ललित चौरे आदि ने रविवार को मौके पर जाकर सेतु निर्माण के अधिकारियों से मुलाकात की ।इस दौरान निर्माण कंपनी आर एस के सपन डोंगरे ने जनमंच सदस्यों को बताया की रोड में आ रही पाईप लाइन दवा दी गई हे एक से डेढ़ माह में रोड बनकर आवागमन के लिए शुरू हो जाएगा सर्विस रोड । सर्विस रोड़ सी सी क्रांकिट से बनेगा उस पर डामर की लेयर आएगी। सिविल लाइन ओर अन्य गांवों के लोगों को आवागमन के लिए शॉर्ट कट रूट मिल जाएगा।*
