*सद्भावना मंच ने मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन*
*कराओके पर प्रस्तुत किए उनकी फिल्मों के सदाबहार गीत*
खंडवा।सद्भावना मंच सदस्यों ने सदी के महानायक एवं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम के अवसर पर अमिताभ बच्चन की फिल्मों के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों को कराओके के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। गीत-संगीत के इस आयोजन में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और महानायक के फिल्मी सफर को याद किया।
सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि अमिताभ बच्चन जैसा सुपरस्टार न तो कभी हुआ है और न ही कभी होगा।निःसंदेह उन्होंने अपने अभिनय, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर जिस ऊंचाई को छुआ है, वह अपने आप में एक मिसाल है।वे भारतीय सिनेमा के शिखर पुरुष हैं।उनका शानदार अभिनय और दमदार संवाद अदायगी आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है।
*द्वितीय सत्र में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया आयोजन*
बालिका दिवस पर सद्भावना मंच सदस्यों ने कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।आवश्यकता इस बात की है कि समाज में बेटा-बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए तथा बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
कार्यक्रम के माध्यम से सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,जगदीश चौरे,गणेश भावसार,कमल नागपाल,अनूप शर्मा,ओम पिल्ले,पंडित गोपाल
भारद्वाज,नारायण फरकले,सचिन वैद्य, डॉली वैद्य,अशोक जैन,फिरोज खान,रजत सोहनी,योगेश गुजराती,सुभाष मीणा आदि सदस्यों ने बालिकाओं के सम्मान,समानता और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
