होम » India » शहर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों के आयोजकों की बैठक आयोजित

शहर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों के आयोजकों की बैठक आयोजित

खण्डवा शहर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों के आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, शहर खण्डवा के तीनों थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी गरबा आयोजक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पर्व के संबंध में चर्चा की जाकर उपस्थित गरबा आयोजकों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—

1.सभी गरबा आयोजक निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।
2.गरबा पंडालों में केवल धार्मिक गीत एवं भजन ही बजाए जाये। किसी प्रकार के आपत्तिजनक गाने आदि न चलाये जावें।
3.गरबा पंडाल में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी।
4.विद्युत विभाग से नियमानुसार मीटर एवं वैध विद्युत कनेक्शन प्राप्त किया जाएगा।
5.आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु गरबा पंडाल में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी।
6.सुरक्षा की दृष्टि से गरबा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
7.सभी गरबा आयोजक सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर नियमानुसार अनुमति प्राप्त करेंगे।
8.शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस एवं प्रशासन सदैव आप लोगों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्थ बनाये रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु आज पुनः आयोजित हुआ पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर*
*जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु आज पुनः आयोजित हुआ पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर*
अगली खबर (Next) »
जिला खण्डवा के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री धारण करने का अभ्यास आयोजित
जिला खण्डवा के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री धारण करने का अभ्यास आयोजित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)