होम » India » *जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु आज पुनः आयोजित हुआ पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर*

*जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु आज पुनः आयोजित हुआ पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर*

*जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण हेतु आज पुनः आयोजित हुआ पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर*

खंडवा जिलाधिकारी श्री ॠषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में आज दिनांक 10.10.2026 को पुनः जिले के समस्त थानों में जमीनी विवाद से संबंधित CM हेल्पलाइन एवं अन्य लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित राजस्व अधिकारियों – तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों के साथ संयुक्त रूप से कुल 33 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायतकर्ताओं को भी संबंधित सक्षम न्यायालय में कार्यवाही हेतु समझाइश दी गई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

अभियान की मुख्य विशेषताएं:

1. समस्त थानों पर राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से शिविर आयोजित कर शिकायतों की सुनवाई की गई।
2. CM हेल्पलाइन में लंबित जमीनी विवाद, सीमांकन, बटवारा, अवैध कब्जा एवं रास्ते संबंधी विवादों को प्राथमिकता पर लिया गया।
3. अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रूप से निराकरण किया गया, जिससे पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला।
4. दोनों पक्षों को समझाईश देकर भविष्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पाबंद किया गया।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है कि जमीनी विवादों में तत्काल राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें, ताकि विवाद बढ़कर अपराध की श्रेणी में न पहुंचे।

यह संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा के द्वारकाधीश मंदिर में 12×15 फीट की विशाल सांझी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
खंडवा के द्वारकाधीश मंदिर में 12×15 फीट की विशाल सांझी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
अगली खबर (Next) »
शहर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों के आयोजकों की बैठक आयोजित
शहर में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों के आयोजकों की बैठक आयोजित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)