जिला खण्डवा के समस्त थानों में बलवा ड्रिल सामग्री धारण करने का अभ्यास आयोजित
खण्डवा। पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री आगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अधीनस्थ पुलिस बल को बलवा ड्रिल सामग्री धारण करने का अभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थानों में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।
ड्रिल के दौरान पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, ढाल, लाठी, टियर गैस उपकरण सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों को कम से कम समय में धारण करने का अभ्यास कराया गया। साथ ही, आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए अभ्यास किया गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, कार्यकुशलता एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को बेहतर बनाना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।
