होम » India » ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए केशव धाम मंदिर परिसर में हुआ तर्पण कार्यक्रम।

ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए केशव धाम मंदिर परिसर में हुआ तर्पण कार्यक्रम।

ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए केशव धाम मंदिर परिसर में हुआ तर्पण कार्यक्रम।

समिति सदस्यों द्वारा श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम के साथ गौ माता को गोग्रास एवं दिव्यांग बच्चों को कराया गया भोजन।

खंडवा। अपने पितरों की आत्माओं की शांति हर कोई चाहता है, और तर्पण कार्य विधि विधान से करते हैं लेकिन उन आत्माओं की कौन सोचता है? जिनका कोई नहीं होता। समाजसेवी आशीष चटकेले, सुनील जैन ने बताया कि दादाजी की नगरी खंडवा में सेवाभावी लोगों की कमी नहीं है, पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति विगत 20 वर्षों से खंडवा में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार विधि विधान से कर सेवा कार्य के अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है, सैकड़ो की संख्या में समिति सदस्यों द्वारा अज्ञात समूह का अंतिम संस्कार बिना भेदभाव के किया गया है, अंतिम संस्कार करने वाली यह संस्था प्रतिवर्ष मोक्षदाययनी अमावस्या के दिन मृत आत्माओं की शांति हेतु तर्पण कार्यक्रम में आयोजित करती है, समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों एवं समाजसेवियों के बीच शनिवार को पितृ अमावस्या के अवसर पर संस्था ने मृत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध व तर्पण किया। श्राद्ध में जो भोजन बनता है। उसका भोग लगाया गया। श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम केशव धाम श्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। पंडित अमित दाधीच शर्मा के मंत्रोचार के बीच श्राद्ध तर्पण क्रिया पूर्ण की गई, सभी के कल्याण हेतु हवन आयोजित हुआ, हवन के पश्चात महा आरती का आयोजन हुआ, हनुमान चालीसा के पाठ के साथ केशव धाम गौशाला में गौ माता को गोग्रास के साथ दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम मे पूजन,तर्पण एवं हवन के मुख्य यजमान आशीष चटकले के साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर भूपेंद्र सिंह चौहान,सुनील जैैन,पंडित अमित दाधीच शर्मा, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर,रणवीर सिंह चावला मुबारक पटेल, सुरेंद्र सिंह सोलंकी,अखिलेश गुप्ता, नारायण बाहेती, धर्मेंद्र जोहरी, नागेश वालंजकर, संजय दुबे, रितेश चौहान, मंगलेश शर्मा,कैलाश पटेल, संतोष मालवीया, मनीष अग्रवाल, अजय हिरवे,सतीश आहुजा, विजय बेलूसे, नितिन झंवर, महेश पांडे,रविन्द्र चौहान, सहित सेवादार हवन और पूजन में उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शनि अमावस्या पर प्राचीन शनि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तेल से किया शनिदेव का अभिषेक।
शनि अमावस्या पर प्राचीन शनि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तेल से किया शनिदेव का अभिषेक।
अगली खबर (Next) »
*पितृ मोक्ष अमावस्या पर सिंधी समाज की मातृशक्ति ने किया दीप प्रवाह*
*पितृ मोक्ष अमावस्या पर सिंधी समाज की मातृशक्ति ने किया दीप प्रवाह*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)