होम » India » शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का गौरवशाली शताब्दी समारोह संपन्न

शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का गौरवशाली शताब्दी समारोह संपन्न

*सम्पादक/तनिश गुप्ता*

शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का गौरवशाली शताब्दी समारोह संपन्न
100 साल की शैक्षणिक यात्रा का उत्सव, पूर्व शिक्षकों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
खंडवा। शहर के ऐतिहासिक शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शताब्दी समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक महोदय, माननीय महापौर महोदय, नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में पूर्व शिक्षक और पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरणास्पद उद्बोधन देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पुष्प वर्षा कर पूर्व शिक्षकों एवं पूर्व विद्यार्थियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। सभी आमंत्रित अतिथियों को शताब्दी वर्ष के स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

100 वर्ष की गौरव यात्रा पर प्रकाश

प्राचार्य श्रीमती मनीषा कस्बी ने विद्यालय की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों और समाज में उसके योगदान को बताया। इस अवसर पर विद्यालय की 100 वर्ष की यात्रा पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई, जिसमें शिक्षिका हर्षा शर्मा ने अपनी आवाज दी। डॉक्यूमेंट्री को सभी ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप जोशी और उमा भाटे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दुर्गा गंगराड़े द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी और 3D रंगोली रही आकर्षण का केंद्र

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यालय के 100 वर्षों के इतिहास से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी, रमसा प्रभारी, पूर्व शिक्षकों और विद्यार्थियों सहित सभी आगंतुकों ने प्रदर्शनी की सराहना की।

कला शिक्षक विश्वास सोनी द्वारा बनाई गई 100 वर्ष की यात्रा को दर्शाती 3डी रंगोली समारोह के आकर्षण का विशेष केंद्र रही।

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं समस्त छात्र परिषद ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया। यह शताब्दी समारोह सभी पूर्व शिक्षकों, विद्यार्थियों और वर्तमान स्टाफ की स्मृति में लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आज खंडवा प्रवास की तैयारीया पूर्ण , 16 स्थानों पर होगा स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आज खंडवा प्रवास की तैयारीया पूर्ण , 16 स्थानों पर होगा स्वागत
अगली खबर (Next) »
शनि अमावस्या पर प्राचीन शनि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तेल से किया शनिदेव का अभिषेक।
शनि अमावस्या पर प्राचीन शनि मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तेल से किया शनिदेव का अभिषेक।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)