*गुण्डा विनोद उर्फ़ चूहा को भेजा जेल, गुण्डा तत्वों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*
खंडवा//
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिला खण्डवा के समस्त थाना प्रभारियों को गुण्डा तत्वों के विरुद्ध जीरो टोलेरेंस रखते हुए सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली खण्डवा क्षेत्र के सूचीबद्ध गुण्डे विनोद उर्फ चूहा पिता काशीराम यादव निवासी माली कुआ खंडवा द्वारा ग्राम जावर निवासी एक फरियादी के साथ मारपीट कर शराब पिने हेतु रूपये मांगे जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली खण्डवा पर प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित गुण्डा विनोद उर्फ चूहा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसकी गिरफ्तारी हेतु टीम लगाई गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गुंडा विनोद उर्फ चूहा पिता काशीराम यादव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
