होम » India » सिंधी कॉलोनी की महारानी के दरबार में होंगे पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन*

सिंधी कॉलोनी की महारानी के दरबार में होंगे पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन*

*सिंधी कॉलोनी की महारानी के दरबार में होंगे पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन*

*बाल स्वरूप में विराजेंगी मां अंबे, भव्य विद्युत सज्जा और सेल्फी पॉइंट रहेंगे आकर्षण का केंद्र*

खंडवा।मोघट रोड स्थित सिंधी कॉलोनी के बगीचा ग्राउंड में इस वर्ष भी नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है।इस बार माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।साथ ही सुहागपुर से मंगवाई गई मां अंबे की अत्यंत आकर्षक प्रतिमा बाल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल एवं नवरात्रि उत्सव समिति के राजेश दासवानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष माता रानी के दरबार को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।आयोजन स्थल पर रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

उन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति की धरोहर माने जाने वाले पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन करने के साथ ही श्रद्धालु इन पर जलाभिषेक भी कर सकेंगे। इसके अलावा आयोजन स्थल पर विभिन्न स्थानों पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु यादगार तस्वीरें ले सकेंगे।

नवरात्रि उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।शुक्रवार शाम आयोजन स्थल पर कारीगर और सदस्यगण व्यवस्थाओं और सजावट को अंतिम रूप देने में लगे रहे।सिंधी समाज श्री राम ग्रुप नवदुर्गा उत्सव समिति के राजेश दासवानी,गोलू रामसिंघानी,किशन विधानी,नवीन चंदवानी दीपक टोपलानी,गिरीश नेभनानी सहित नवरात्रि उत्सव समिति के समस्त सदस्यों ने श्रद्धालुओं एवं समाजजनों से आयोजन स्थल पर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने तथा उत्सव में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गुण्डा विनोद उर्फ़ चूहा को भेजा जेल, गुण्डा तत्वों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*
गुण्डा विनोद उर्फ़ चूहा को भेजा जेल, गुण्डा तत्वों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी*
अगली खबर (Next) »
खंडवा में सजने लगे दुर्गा उत्सव के पंडाल, माता के भव्य आगमन की तैयारियां शुरू।
खंडवा में सजने लगे दुर्गा उत्सव के पंडाल, माता के भव्य आगमन की तैयारियां शुरू।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)