“ऑपरेशन खोज” के तहत आज 03 स्थायी वारंट तामील
खंडवा पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट किए गए तामील।
स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन खोज” के तहत थाना कोतवाली, खंडवा पुलिस द्वारा आज कुल 03 स्थायी वारंट तामील किए गए।
पुलिस द्वारा मारपीट के वर्ष 2022 के प्रकरण में स्थायी वारंटी ओमप्रकाश उर्फ गोलू पिता कैलाश एवं विजय पिता कैलाश, दोनों निवासी रामेश्वर चौकी के पास, खंडवा को गिरफ्तार कर वारंट तामील किए गए। वहीं, थाना कोतवाली के चेक बाउंस प्रकरण में स्थायी वारंटी प्रवीण पिता सोमनाथ माने, निवासी एस.एन. कॉलेज के पीछे, खंडवा को गिरफ्तार कर वारंट तामील किया गया।
उक्त कार्रवाई में प्रआर रफीक खान, प्रआर विकास मंडलोई एवं आरक्षक रामलाल की सराहनीय भूमिका रही।
खंडवा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों की धरपकड़ एवं वारंटों की तामील हेतु अभियान निरंतर जारी है।
