एकादशी पर लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने किया पौधारोपण
खंडवा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट-2 सरगम के अंतर्गत लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर द्वारा एकादशी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाजसेवी कमल नागपाल ने बताया कि प्रणाम सिटी स्थित खाटूश्याम मंदिर प्रांगण में क्लब सदस्यों ने गुलमोहर, कनेर सहित विभिन्न फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंजली रेवतानी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्लब की साथी सदस्य वीणा अठोत्रा, विधि तोलानी एवं रुपाली सोलंकी सहित मंदिर के सेवादारी तथा अनेक भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
