*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Employee Of The Week” चुनकर उन्हें समक्ष में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में थाना छैगांव माखन से उनि भीमसिंह मण्डलोई को ट्रेक्टर चोरी के प्रकरण में पूर्ण लगन, तत्परता एवं कर्त्तव्यनिष्ठा से अनुसंधान के कार्य कर आरोपी को गिरफ्तार करने व ट्रेक्टर बरामद करने हेतु, थाना नर्मदानगर से उनि राजेंद्र सायदे को सम्पत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर माल मशरूका की बरामदगी हेतु, थाना मोघट रोड से प्रआर प्रेमलाल चौधरी को HCM ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक पालन हेतु, थाना कोतवाली से आरक्षक रुपेश बावने को 03 जिलाबदर प्रकरण तैयार करने हेतु, अनुविभागीय कार्यालय मूंदी से प्रआर कृष्णसिंह को नवविवाहिता संबंधी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका एवं अनुसंधान में सराहनीय कार्य हेतु, थाना हरसूद से उनि चंद्रशेखर काढ़े को थाना हरसूद के द्वितीय अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु, महिला थाना से महिला आरक्षक अंजू चाकरे को थाना मुंशी ड्यूटी के साथ कानून व्यवस्था ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य हेतु, सायबर से खण्डवा से प्रआर रामनरेश यादव को सायबर फ्रॉड के प्रकरणों में MRM पोर्टल पर त्वरित रिफंड कार्यवाही कर पीड़ितों का पैसा वापस कराये जाने हेतु “Employee Of The Week” से सम्मानित किया गया।
