होम » India » लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन, बर्तन एवं उपयोगी सामग्री

लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन, बर्तन एवं उपयोगी सामग्री

लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन, बर्तन एवं उपयोगी सामग्री

खंडवा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट-2 के अंतर्गत सरगम लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर द्वारा मालीपुरा बस्ती, प्रणाम सिटी में जरूरतमंद महिला, पुरुष एवं बच्चों को खाद्य सामग्री सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।

क्लब अध्यक्ष अंजली रेवतानी ने बताया कि सेवा गतिविधि के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को गेहूं, चावल, मिठाई, बिस्किट सहित कपड़े एवं जूते वितरित किए गए। इसके साथ ही स्टील की प्लेटें, बर्तन, बाल्टियां, मग एवं घर में दैनिक उपयोग आने वाली अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग करना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस अवसर पर क्लब सदस्य वीणा अठोत्रा, विधि तोलानी एवं रुपाली सोलंकी सहित मालीपुरा बस्ती के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों ने क्लब सदस्यों के इस सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*
पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*
अगली खबर (Next) »
एकादशी पर लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने किया पौधारोपण
एकादशी पर लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने किया पौधारोपण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)