होम » India » पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*

पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*

पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*

*पितरों को समर्पित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 से, 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण*

*खंडवा।*
समस्त सनातनी समाज पितरों का ऋणी है। इसी भावना के साथ इस पितृ पक्ष में राजा हरिश्चंद्र मुक्ति धाम में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह पितरों (समस्त मृत आत्माओं) को समर्पित किया गया है।

आयोजक गौ श्रद्धा बहुउद्देशीय सेवा समिति (विचार परिवर्तन क्रांति मंच) के गणेश भावसार, शिवसेना ने बताया कि इस जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, धन वैभव, पुत्र-पौत्र, रथ, भवन, भक्ति, ज्ञान और धर्म पितरों की कृपा से ही प्राप्त होता है। पितृ पक्ष अपने पितरों के प्रति श्रद्धा सम्मान का पर्व है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

अंत दिवंगत आत्माएं जिनका श्राद्ध तर्पण नहीं होता और अकाल मृत्यु के कारण प्रेत योनि में भ्रमण करती आत्माओं की शांति मुक्ति हेतु ग्रंथों में सबसे अच्छा उपाय श्रीमद् भागवत कथा बताया गया है।
*पितृ कृपा से ही मिलता है स्वास्थ्य और समृद्धि, भागवत कथा से होगी अतृप्त आत्माओं को मुक्ति – गणेश भावसार*

*खंडवा।* पितृ पक्ष के पावन अवसर पर शहर में पितरों की आत्मशांति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं पितृ तर्पण का आयोजन किया जा रहा है।

गौ श्रद्धा बहुउद्देशीय सेवा समिति द्वारा राजा हरिश्चंद्र मुक्ति धाम में आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में भागवत के मूलपाठ का वाचन होगा। कथा व्यास पंडित राकेश तिवारी द्वारा पितरों के महत्व और मोक्ष के उपायों पर प्रकाश डाला जाएगा।

शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि जिनका रक्त, वंश और गौत्र आज भी सनातन का गौरव बढ़ा रहा है, ऐसे पितरों का ऋण हम पर है। भागवत कथा में भागीदारी और गौग्रास सेवा से पितरों को मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम का समापन 9 अक्टूबर को गंगौर घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण के साथ होगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।
31वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में खंडवा की शानदार सहभागिता।
अगली खबर (Next) »
लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन, बर्तन एवं उपयोगी सामग्री
लीनेस क्लब खंडवा ग्रेटर ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन, बर्तन एवं उपयोगी सामग्री
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)